पथरी क्या है? इसके प्रकार, इलाज और घरेलू उपचार की जानकारी

 Kidney Stone



पथरी क्या है? इसके प्रकार, इलाज और घरेलू उपचार | Kidney Stone in Hindi -


पथरी जिसे अंग्रेज़ी में Kidney Stone कहा जाता है, एक ठोस कठोर पदार्थ होता है जो हमारी गुर्दों (Kidney), मूत्राशय (Bladder) या मूत्रनली (Urinary Tract) में जमा हो जाता है। यह खनिज और लवणों के जमाव के कारण बनती है।

अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह असहनीय दर्द और कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।


 पथरी कितने प्रकार की होती है?

पथरी मुख्यतः 4 प्रकार की होती है:

1. कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन (Calcium Oxalate Stone)

सबसे आम प्रकार की पथरी होती  है।

अधिक मात्रा में ऑक्सलेट युक्त भोजन (पालक, चाय, चॉकलेट) के सेवन से बनती है।


2. यूरिक एसिड स्टोन (Uric Acid Stone)

इस टाइप की पथरी तब बनती है जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।

इसमें अधिक प्रोटीन युक्त भोजन (मांस, मछली) के सेवन से इसका खतरा होता है।


3. स्ट्रुवाइट स्टोन (Struvite Stone)

यह आमतौर पर मूत्र पथ संक्रमण (UTI) के कारण बनती है।

यह जल्दी बढ़ती है और मूत्रनली को ब्लॉक कर सकती है।


4. सिस्टीन स्टोन (Cystine Stone)

यह दुर्लभ प्रकार की पथरी है और यह अनुवांशिक (genetic) कारणों से होती है।


 पथरी के लक्षण (Symptoms of Kidney Stone)

  • पीठ या पेट के निचले हिस्से में तेज़ दर्द
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द
  • पेशाब में खून आना
  • मतली और उल्टी
  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब का रंग गाढ़ा या बदबूदार होना

Kidney disease symptoms : किडनी खराब होने के लक्षण- समय रहते जानिए और बचाव कीजिए

 पथरी का इलाज (Medical Treatment for Kidney Stone)

1. दवाओं के माध्यम से इलाज

पथरी का इलाज पथरी के साइज़ और पथरी कहा है इस पर निर्भर करता है अगर पथरी छोटी है ओ उसे दवाओ के द्वारा निकला जा सकता और अगर पथरी बड़ी हो गयी है तो उसे आपरेट करना पड़ता है 

अगर पथरी 5mm से छोटी हो तो डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं से यह अपने आप बाहर निकल सकती है।


2. शॉक वेव थैरेपी (ESWL)

इस प्रकार की थेरेपी प्रक्रिया में  इसमें तेज़ तरंगों से पथरी को छोटे- छोटे  टुकड़ों में तोड़ा जाता है। और मशीन की मदद से बहार निकला जाता है 


3. यूरेटरोस्कोपी (URS)

छोटी पथरियों को एक पतली ट्यूब के जरिए बाहर निकाला जाता है।


4. Percutaneous Nephrolithotomy (PCNL)

इस प्रकार की इलाज प्रक्रिया में  बड़ी पथरी के लिए सर्जरी होती है। और इसमें आपरेशन के द्वारा पथरी को निकला जाता है 


 पथरी का घरेलू इलाज (Home Remedies for Kidney Stone)

पथरी का घरेलु इलाज


 यह उपाय केवल छोटी पथरी (5mm से कम) के लिए उपयोगी हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में डॉक्टर से सलाह ज़रूरी है।

1. नींबू और पानी

रोज़ खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। यह यूरिक एसिड को घटाने में मदद करता है।

2. तुलसी के पत्ते

तुलसी का रस और शहद मिलाकर सुबह सेवन करें।


3. नारियल पानी

दिन में 1-2 बार नारियल पानी पिएं। यह मूत्र मार्ग को साफ करता है।


4. अजवाइन का पानी

अजवाइन को पानी में उबालकर पिएं। यह दर्द में राहत देता है।


5. अनार का रस

यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है।


 क्या न खाएं अगर पथरी है?

अगर आपको पथरी है तो आपको इन चीजो को खाने में अवॉयड करना चाहिए जैसे - पालक, टमाटर, चॉकलेट (ऑक्सलेट से भरपूर)

रेड मीट और अधिक प्रोटीन

अधिक नमक और प्रिज़र्व्ड फूड

कैफ़ीन और सोडा ड्रिंक्स


 पथरी से बचाव के उपाय:-

अगर आपभी चाहते है की आपको पथरी न हो और आप स्वस्थ रहे तो आपको अपने खान पण की दिन चर्या में ये आहार जरूर शामिल करने चाहिए -

दिन में 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं |

संतुलित आहार लें |

ऑक्सलेट और यूरिक एसिड युक्त चीज़ें सीमित मात्रा में खाएं |

समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं |


पथरी एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। यदि समय रहते इलाज किया जाए तो इसे बिना सर्जरी के भी ठीक किया जा सकता है। प्राकृतिक घरेलू उपचारों को अपनाकर आप इससे काफी हद तक राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे या लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।



पथरी के दर्द में फायदेमंद घरेलु उपाय :-

नींबू और जैतून का तेल

कैसे लें:    2 चम्मच नींबू का रस + 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।

रोज सुबह खाली पेट लें। 

फायदा: नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो पथरी को तोड़ने में मदद करता है।


 2. नारियल पानी

कैसे लें:

रोज 1-2 बार नारियल पानी पिएं।

फायदा: किडनी की सफाई करता है और पथरी को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में सहायक होता है।


 3. अजवाइन और शहद

कैसे लें:

1 चम्मच अजवाइन का चूर्ण + 1 चम्मच शहद मिलाकर रोज खाएं।

फायदा: पथरी को गलाने और पेशाब के जरिए निकालने में मदद करता है।

 4. भिंडी का पानी

कैसे बनाएं:

रात को 4-5 भिंडी काटकर एक गिलास पानी में भिगो दें।

सुबह उस पानी को छानकर पी लें।

फायदा: पथरी के दर्द को कम करता है और उसे धीरे-धीरे तोड़ता है।

 5. गोकशुर (Gokhru) चूर्ण

कैसे लें:

आधा चम्मच गोकशुर चूर्ण सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ लें।

फायदा: मूत्र मार्ग को साफ करता है और पथरी को बाहर निकालने में सहायक है।


 6. धनिया का पानी

कैसे बनाएं:

1 चम्मच साबुत धनिया को 1 कप पानी में उबालें और छानकर पिएं।

फायदा: पथरी को गलाने और पेशाब को साफ करने में मदद करता है।

 7. बाजरी और ककड़ी का रस

कैसे लें:

1 कप ककड़ी (खीरा) का रस + 1 चम्मच बाजरी का आटा मिलाएं और पी लें।

फायदा: यूरिनरी सिस्टम को मजबूत करता है और पथरी बाहर निकालने में सहायक है।


अतिरिक्त सुझाव:

दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं।

धूप में रहने से बचें, शरीर में पानी की कमी से पथरी बढ़ती है।

ज्यादा नमक और प्रोटीन से परहेज करें।


डिस्क्लेमर : इस लेख में बताये गए नुस्खो की Digitalhindihelp नहीं करता है कृपया किसी भी इलाज से पहले अपने डाक्टर से जरूर संपर्क करे ||





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

To

Below Post Ad

Recent